मंत्री दिनेश खटीक की माता का निधन
लंबे समय से बीमार चल रही थीं 68 वर्षीय सरोज देवी
मेरठ । हस्तिनापुर से भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक की माता सरोज देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। वह लंबे समय से बीमार थी। पिछले दिनों दिल्ली के अस्पताल में भी उनका उपचार चला। एक सप्ताह पहले ही वह दिल्ली अस्पताल से मेरठ आईं थी।मंत्री दिनेश खटीक की माता के निधन का समाचार पाते ही गंगानगर स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरु हो गया। जहां हस्तिनापुर विधानसभा के अलावा आसपास के ग्रामीण भी उन्हें घर पहुंचे। भाजपा विधायक और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी दुख जताया है। मंत्री दिनेश खटीक की माता का निधन की सूचना फ्लैश होते ही उनके गंगानगर आवास कार्यकर्त्ताओं को पहुंचना आरंभ हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सूरज कुंड पर किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment