सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह को सपाईयों ने गमगीम माहौल में दी  श्रृद्धांजलि 

मेरठ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से मेरठ में शोक की लहर है। मेरठ में सपाइयों सहित भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को शोक संवेदनाएं प्रकट कर याद किया। समाजवादी पार्टी के जेलचुंगी स्थित जिला कार्यालय में शोक सभा हुई। शोकसभा में सपाईयों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को फूल चढ़ाकर श्रृद्धांजलि दी।
सपा मेरठ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि नेताजी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा अपना परिवार माना। कार्यकर्ता के हर दुख, सुख को अपने दुख की तरह मानकर उसको दूर करने की कोशिश करते थे। उनके दरवाजे से कोई खाली हाथ नहीं लौटा। टिकट बंटवारे से लेकर निजी मदद हर स्तर पर नेता जी कार्यकर्ताओं के साथ रहते। उनकी सोच ने उन्हें पूरे देश का नेता बनाया। शोक सभा में विधायक गुलाम मोहम्मद, मेराजुद़्दीन, रालोद नेता राजकुमार सांगवान, आदिल चौधरी, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
सैफ ई के लिए रवाना हुए सपाई
मेरठ से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सपा विधायक गुलाम मोहम्मद, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, आदिल चौधरी, चैतन्य देव स्वामी से लेकर दूसरे सपाई सैफई रवाना हुए। सैफई में पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts