गांधी जंयती पर दौड के विजेता बने सौरभ व अनू
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री का आयोजनमेरठ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर बालक व बालिका की5 व 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। जिसमें 51 बालक एवं 12 बालिकाओं ने शिरकत की। बालक वर्ग में सौरभ ने प्रथम तो बालिका वर्ग अनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर 60 वर्ष से अधिक पुरूषों की दो किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसओ योगेन्द्र पाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता से पूर्व महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया गया। इस मौके पर लक्ष्यराज त्यागी, जयप्रकाश यादव, भूपेन्द्र सिंह यादव, शूटिंग प्रशिक्षक अप्सरा,हॉकी अंशकालिक प्रशिक्षक भूपेश कुमार , खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अनिल कुमार , पूर्व उप क्रीडाधिकारी सतीश पंडित आदि ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



No comments:
Post a Comment