पूर्व सीएम की बेटी और पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने थामा आप का हाथ

 दलित लेखक भी हुए पार्टी में शामिल
अहमदाबाद (एजेंसी)।
गुजरात के विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब के बाद अब राज्य में भी पूरा जोर लगाया हुआ है। इस  बीच, सोमवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता की बेटी नीता मेहता,  पूर्व गृहमंत्री प्रबोध रावल के बेटे चेतन रावल और दलित लेखक सुनील जादव आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
चेतन रावल ने शनिवार को कांग्रेस के शहर इकाई के अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा दिया था। रावल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन केंद्रित नजरिए ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है।
रावल ने कहा कि राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार के साथ-साथ कांग्रेस लोगों के मुद्दों को हल करने में विफल रही है। उनके पिता प्रबोध रावल 1980 के दशक में माधव सिंह सोलंकी सरकार में राज्य के गृह मंत्री रहे और दो बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
 वहीं पूर्व मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता की बेटी नीता मेहता भी आज आप में शामिल हुईं। एक दिन पहले नीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। केजरीवाल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर थे। पार्टी में शामिल होते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मेहता ने कहा कि वह दिल्ली के केजरीवाल सरकार और महंगाई के खिलाफ उनकी लड़ाई के कारण आप में शामिल हो रही हैं।
इसके अलावा दलित लेखक सुनील जादव भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। तीनों, आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव इंद्रनीत राजगुरू की मौजदगी में पार्टी में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts