अक्टूबर की बारिश ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्डरू11 दिनों में 202 मिमी बारिश

 दोपहर बाद खिली धूप लोगों ने ली राहत की सांस
मेरठ । बेमौसम बारिश ने वेस्ट यूपी में फसलों को तबाह कर दिया है। गंगा के किनारे बसे गांवों में धान की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर में मेरठ में पिछले 52 साल में सबसे अधिक बारिश हुई है। अभी तक 11 दिनों में 202 डड बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 48 घंटे के लिए भी मेरठ सहित आसपास के जिलों में बारिश का अनुमान है। मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हुई।
 बता दें  पश्चिमी यूपी में साल 1998 के बाद पूरे अक्टूबर में 2021 में सबसे अधिक बारिश हुई थी। पिछले साल साल एक दिन में करीब 5 इंच 126 एमएम बारिश हुई। ये अक्टूबर में पिछले 23 साल में सबसे ज्यादा है। लेकिन इस बार लगातार बारिश हो रही है। 1970 के बाद से इस साल सबसे अधिक बारिश है। अभी अक्टूबर एक तिहाई ही बीता है।



1998 में हुई थी 40 एमएम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में इस साल मेरठ में सबसे अधिक बारिश हुई है। साल 1998 में अधिक बारिश हुई। जो 137 डड हुई थी। उसके अगले 3 साल यानी 1999 और 2000 में अक्टूबर माह में कभी बारिश नहीं हुई। 2001 में भी अक्टूबर माह बिना बारिश के ही रहा। इसी तरह 2007 में अक्टूबर माह में 123 डड बारिश दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ मोहम्मद शमीम ने बताया की इस बार अक्टूबर माह में बारिश अधिक हुई है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts