2024 में केंद्र सरकार का किया जाएगा इलाज: मांगेराम त्यागी

-अनिश्चितकालीन धरने में पहुंचें श्रीकांत त्यागी, भाजपा पर किया प्रहार
मेरठ। चौधरी चरण सिंह पार्क में 25 अगस्त से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है, शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी धरने में शरीक हुए।
इस दौरान मांगेराम त्यागी ने कहा, हमारी 99 प्रतिशत वोट लेकर भी इस सरकार ने हमारे समाज की बहन-बेटियों के साथ और 8 निर्दोष युवकों के साथ दुर्व्यवहार किया। 2024 में इस सरकार का इलाज किया जाएगा। इस दौरान कुलदीप त्यागी ने कहा, उत्तर प्रदेश सहित भारत के लगभग सभी राज्यों में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की संख्या की तुलना में संसद और विधानसभाओं में समाज की भागीदारी बहुत कम है। आने वाले समय में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की हिस्सेदारी के बराबर भागीदारी हेतु गांव, ब्लॉक, तहसील, जनपद, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित करने का काम किया जाएगा। मंथन बैठक और जन सभाओं के माध्यम से कमेटियां बनाई जाएंगी। देश में जो गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है, देश को निजी करण की ओर धकेला जा रहा है, कुछ पूजीपतियों को देश की अधिकांश संपत्ति का हस्तांतरण सरकार की पक्षपाती नीतियों के द्वारा करके लाभ पहुंचाया जा रहा है, उसके खिलाफ समाज और लोकतंत्र बचाने के लिए भविष्य में संघर्ष किया जाएगा। धरने में ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा, खजूरी में दीपक त्यागी हत्याकांड में न्याय नहीं हुआ तो समाज इसके लिए आंदोलन करेगा। युवाओं को भी विशेष रुप से संगठित करने का काम किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts