स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप में युवराज ने अंडर -15में पाया प्रथम स्थान
मेरठ । नोएडा में कल समाप्त हुई स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के युवराज ने अंडर १५ में डबल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन किया है। युवराज ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने पर युवराज का भुवनेशन में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को युवराज के पहुंच पर शांति निकेतन एकाडेमी में उसका जोरदार स्वागत किया गया।युवराज के कोच विनेश काकरान ने बताया युवराज पांच से सुबह व शाम को लगातार बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर खेल की बारिकियों को सीख रहा है। युवराज ने लखनऊ व गोरखपुर में प्रतियोगिता जाती है। युवराज की इस सफलता पर मेरठ डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने युवराज की इस सफलता बधाई दी है। युवराज की अग्निपरीक्षा भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता होगी।


No comments:
Post a Comment