बड़ौत में पकड़ा गया 13 क्विंटल मिलावटी मावा

 एसडीएम व खाद्य विभाग ने नष्ट कराया

बड़ौत।

बड़ौत में शनिवार को एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली जा रहे डीसीएम को दिल्ली रोड पर पकड़ा। इस डीसीएम में 13 क्विंटल मावा था। जांच करने पर मावा मिलावटी मिला तो जेसीबी मौके पर बुलाई गई। गड्ढा खोदकर 13 क्विंटल पाउडर से बने मावा को नष्ट कराया गया। साथ ही पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल ने बताया कि सुबह में ही सूचना मिली कि देहात क्षेत्र के गांव से लगभग 13 क्विंटल मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई करने के लिए डीसीएम से भेजा जा रहा है। सूचना एसडीएम सुभाष सिंह को दी। दोनों अधिकारियों ने दिल्ली बस स्टैंड से गुजरने वाले डीसीएम की चेकिंग शुरू कराई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच की तो मावा पाउडर से तैयार पाया गया। जिसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाया और गड्ढा खोदकर 13 क्विंटल मावे को नष्ट कराया गया।
तीन दिन पहले भी टीम ने पकड़ा था
आपको बता दें कि डीएम के आदेश पर लगातार खाद सुरक्षा अधिकारी की टीम मिलावटी मावे को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। 3 दिन पूर्व भी एसडीएम व सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली जा रहे 11 क्विंटल मावा पकड़ा था।
--------------

No comments:

Post a Comment

Popular Posts