शांति महामंडल विधान किया, मांडले पर 120 अर्घ चढ़ाए

मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में भगवान पदम प्रभु का जन्म, तप कल्याणक बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक किया गया। शांति धारा अनंत वीर जैन, विजय कुमार जैन, सुनील जैन प्रवक्ता एवं अरुण जैन ने संयुक्त रूप से की।
उसके उपरांत पंच परमेष्ठी भगवान, महावीर भगवान तथा पदम प्रभु भगवान की पूजा की गई। शांति महामंडल विधान किया गया, जिसमें मांडले पर 120 अर्घ चढ़ाए गए। इस विधान को करने से सभी प्रकार के रोग, उपद्रव, भय का नाश होता है, अशुभ कर्मा का संक्रमण होता है। जीवन तथा देश सभी खुशहाल होते हैं। सायं काल सामूहिक आरती की गई। इस कार्य में विजय कुमार जैन, राजीव जैन, सत्येंद्र जैन, राहुल जैन, अचल जैन आदि का सहयोग रहा। मुनि प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया, 25 अक्टूबर को प्रात: 7:00 भगवान महावीर के निर्वाण दिवस पर 101 किलो का लाडू चढ़ाया जाएगा, जिसके लिए विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts