नई तकनीकों को सीखकर हासिल की जा सकती है आईटी के क्षेत्र में सफलता
- पीडीडीयूएमसी में बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएण्टेशन प्रोग्राम आयोजितमेरठ। पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज 17, माल रोड़ मेरठ के प्रांगण में बी0सी0ए0 के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएण्टेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल जी, निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ , विभागाध्यक्ष बीसीए डॉ रॉबिन्स रस्तोगी , विभागाध्यक्ष बीबीए अजय त्यागी एवं शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. ऋतु भारद्वाज ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर आई.आई.टी. खड़गपुर एवं आई.आई.एम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त एवं सैमैट्रिक्स काउंसटिंग प्रा.लि. के सीईओ विशाल जैन तथा को-फाउन्डर सनी पाठक मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होने छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्लाउड कम्पयूटिंग एवं मशीन लैंगवेज के प्रति बढ़ते रूझान के महत्व को समझाया। उन्होने बताया कि इन नई तकनीकों को सीखकर आईटी के क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। संस्थान के बी.सी.ए के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा मशीन लैंगवेज से सम्बन्धित पढ़ाई को शुरू करने की घोषणा भी की गई।
संस्थान के शिक्षक डॉ. देवेश गुप्ता एवं अनुराधा त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ जी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment