फिजियोथेरेपी से मिलता है त्वरित लाभ

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस ने बताये फिजियोथेरेपी के फायदे
मेरठ।
 फिजियोथेरेपी के गुणों से लोगों को अवगत कराने के लिये आईआईएमटी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस (संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान विभाग) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के डीन डॉ मुकेश कुमार ने कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए फातिमा खातून (पैरालंपिक एथलीट भाला फेंक),  अनमोल (पैरालंपिक एथलीट- क्रिकेटर), सुश्री ज्योति (व्हील चेयर मॉडल और पेंटर), श्री नितिन (व्हीलचेयर मिस्टर इंडिया फाइनलिस्ट और रग्बी खिलाड़ी), परवेज अली (सामाजिक कार्यकर्ता) को सम्मानित किया।
डीन डॉ मुकेश कुमार ने फिजियोथैरेपी के लाभ बताते हुए कहा कि दुर्घटना या किसी हादसे के कारण शरीर के अंगों का संचालन प्रभावति हो जाता है। ऐसे में समान्य चिकित्सा के साथ फिजियोथैरेपी कराने से अंगों का जल्द और बेहतर रूप से संचालन संभव होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ अहतेशम, संकाय सदस्य डॉ मधु, डॉ आशिमा, डॉ गुंजन, डॉ खुश और डॉ राज का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts