युवक की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंका

मेरठ।  थाना इंचौली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को कस्बे के बाहर खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंचौली कस्बे निवासी नाजिम अपने बीवी और बच्चों को लेकर मुरलीपुर गांव गया था। उन्हें वहां छोड़कर इंचौली वापस आ रहा था लेकिन जब देर शाम तक नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने मोबाइल पर कॉल करके जानकारी करनी चाहिए। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। नाजिम के परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो नाजिम का शव कस्बे के बाहर खाली पड़े प्लॉट में मिल गया नाजिम के चेहरे पर चोट के निशान से पुलिस ने नाजिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है
  पुलिस की मानें तो नाजिम किसी महिला से फोन पर बात करता था फिलहाल अवैध संबंधों के चलते हत्या पर भी शक जताया जा रहा है फिलहाल पुलिस अपनी धुरी पर आगे काम कर रही है और एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है बरहाल घटना के बाद से नाजिम के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts