महिला ने जेठ पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया


मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रशीद नगर की रहने वाली महिला ने जेठ पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला के चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रशीद नगर निवासी महिला ने बताया कि पति अवैध पशु कटान का काम करता है। उसका पति कुछ दिन पहले एक महिला को लेकर फरार हो गया। वह अपने दो बच्चों को लेकर अकेली रह रही है। वहीं रात करीब आठ बजे जेठ घर पहुंचा और गली.गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लेकिन भीड़ आती देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है। चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts