- शासन और प्रशासन का नहीं चल रहा है जोर
 नहीं रुक रहा नगर पंचायत में अनमितताओं का खेल

मऊ (विजय उपाध्याय)। नगर पंचायत के वार्ड नं. 11 में हो रहे नाला निर्माण में घोर अनियमितताएं की जा रही हैं। घटिया किस्म के मेटेरियल का प्रयोग करके और मानक के विपरीत नाला निर्माण हो रहा है। उस रास्ते पर लगभग दो वर्ष इंटरलॉकिंग पूर्व में किया गया था। उसके उस इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर फेंक दिया गया है उसके स्थान पर अब 180 मीटर का नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उस इंटरलॉकिंग कार्य को नगर पंचायत द्वारा दो वर्ष पहले किया गया था। वह नाला लगभग ढाई मीटर चौड़ा और दो मीटर गहरा तथा दो सौ मीटर लम्बा बनाया जायेगा जिसकी लागत राशि 12 लाख रुपया है वहीं स्थानीय लोगों के जल निकासी की समस्या को लेकर वहां पर नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि उस नाला का टेंडर दो वर्ष पहले किया गया था। तब उस इंटरलॉकिंग को लगवाकर उखड़वाने से पहले ही नाला निर्माण कार्य पूरा करने के बाद ही इंटरलॉकिंग लगवाना चाहिए था।
ठेकेदार एसपी यादव ने बताया कि नाला निर्माण कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है। जबकि मौके पर नाला निर्माण कार्य मानक अनुसार नहीं किया जा रहा है। जब मौके पर रखे गये सफेद बालू तथा दोयम दर्जे के ईंट तथा अन्य सामग्री के बारे में पूछा गया। तो  उन्होंने ने कहा यहां पर मानक के अनुसार ही सभी  कार्य और नाला निर्माण किया जा रहा है।
नगर के दूसरे वार्ड में भी 5 दिन पूर्व उसी ठिकेदार द्वारा नगर के वार्ड नं. 13 तकिया रोड पर नाली मरम्मत के कार्य में घटिया किस्म के मैटेरियल  का प्रयोग किया जा रहा था। जिसका संज्ञान लेते हुए  जिलाधिकारी ने तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना राहुल कुमार गुप्ता को जांच करने का निर्देश दिया था। तहसीलदार ने जांच के उपरांत अपने साथ दो ईंट और मसाला साथ लेकर चले गये।
उसके बाद उन्होंने ने लेखपाल विनोद गिरि जो पहले सिविल इंजीनियर के रुप में कार्य किया करते थे। उनसे भी उन्होंने पूछा की यह बताओं कितने एक का मसाला से नाली बनाया गया है तो उन्होंने ने बताया कि लगभग दस एक का मसाला  बना हुआ है। इस तरह से घटिया किस्म के मैटिरियल से नाली निर्माण किया जा रहा है।
इसी संबंध में तहसीलदार ने भी निर्माण कार्य के विरोध तथा पक्ष में करने वाले लोगों से लिखित बयान लेने का निर्देश लेखपाल को दिया था। उस संबंध में 14 लोगों ने  लिखित बयान देकर विरोध दर्ज किया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts