पादरी के भड़काऊ बयान पर हंगामा
राहुल गांधी संग मीटिंग का वीडियो वायरलकन्याकुमारी (एजेंसी)। 150 दिन लंबी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को विवादित कैथलिक पादरी जार्ज पोनैय्या से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा और कहा, 'भारत जोड़ो या भारत तोड़ो आइकन?'
दरअसल इसमें पादरी और राहुल गांधी बातचीत कर रहे हैं। राहुल ने पूछा, 'यशु मसीह ईश्वर का रूप हैं ? क्या यह सही है?' इसपर पादरी ने कहा, 'वे वास्तविक ईश्वर हैं।' उन्होंने आगे कहा,' ईश्वर ने पुरुष का रूप धारण किया था, वास्तविक व्यक्ति का न की शक्ति की तरह... ताकि हम मानव शरीर को देख सकें।'
पादरी पोनैय्या और भड़काऊ बयान का लंबा इतिहास रहा है जिसके कारण पहले भी वे मुश्किलों में फंसे हैं। पिछले साल जुलाई में एक हेट स्पीच मामले में उन्हें मदुरै के काल्लीकुडी में गिरफ्तार कर लिया गया था।


No comments:
Post a Comment