संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का : केजरीवाल

नई दिल्ली (एजेंसी)।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि देश में जहां कहीं भी आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी वहां संविदा कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यहां डिजिटल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक हवा यह चल रही है कि सरकारी नौकरियां खत्म करो, सरकारी नौकरियों में भर्ती मत करो और उनकी जगह कच्चे लोगों को लगाओ। कच्चे में ही उन लोगों की पूरी जिंदगी बीत जाती है।
पंजाब के संविदा कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर 8736 संविदा शिक्षकों को स्थायी करने का ऐलान किया था। पहली बार देश में भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब में 8736 शिक्षकों को पक्का किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में और भी कई हजार कच्चे कर्मचारी हैं। राज्य सरकार उन सभी को पक्का करने की योजना तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि इनको पक्का करने में थोड़ा समय इसलिए लग रहा है, क्योंकि कानूनी रूप से ऐसा किया जाए, ताकि अगर कोई उसको कोर्ट में चुनौती दे, तो वो टिक जाए। ऐसा न हो कि केवल दिखाने के लिए खानापूर्ति करके कर दिया और फिर कोर्ट में जाकर हार गए, तो उन कर्मचारियों के साथ धोखा होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts