सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 13 दिन की न्यायिक हिरासत

 सोनाली फोगाट की मौत का मामला


नई दिल्ली ‍(एजेंसी)। सोनाली फोगट की मौत के मामले में मापुसा जेएमएफसी ने दोनों आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अभी तक की जांच में पाया गया था कि सोनाली फोगाट की मौत ड्रग के कारण हुई थी और ये ड्रग सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने ही जबरन दी थी।
इस मामले की जांच को गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन ही सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने ट्वीट कर सीबीआई जांच की मांग की है।
यशोधरा ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है। इसके अलावा सोनाली फोगाट का परिवार इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर पहले ही मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts