तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी


मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। ससुरालियों के  काफी समझने बुझाने के बाद भी महिला नहीं मानी। महिला के ससुराल पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर पहुंच कर पत्नी की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई थी तभी से महिला का पति महिला की बरामदगी का प्रयास कर रहा था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि महिला छपार थाना क्षेत्र के गांव में है। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को बरामद कर थाने ले आई। महिला के पति ने थाने पर जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी महिला से करीब 5 साल पहले हुई थी। शादी से 3 बच्चियां भी है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, लेकिन काफी समय से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है, जो कि महिला के भाई का दोस्त है और फैक्ट्री में काम करता है, जिसका पता परिजनों और ससुराल पक्ष को लगा, तो सभी ने मिलकर महिला को काफी समझाया और बच्चों का भी हवाला दिया था। महिला तब तो मान गई, लेकिन कुछ दिनों पहले महिला एक बच्ची को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पीडि़त की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। महिला के पति ने उससे घर चलने की काफी मिन्नतें की, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। ससुरालियों ने महिला के प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगायी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts