डिंग- सांगली जिले में 4 साधुओं की पिटाई में 6 गिरफ्तार

मुंबई (एजेंसी)।
सांगली जिले के जत तहसील के लवंगे गांव में उत्तर प्रदेश के 4 साधुओं को बेरहमी से पिटाई मामले में 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को पुलिस ने स्व संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सांगली जिले के पुलिस अधीक्षक दीक्षित कुमार गेदाम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये चारों साधु यूपी के रहने वाले हैं और दर्शन के लिए बीजापुर से पंढरपुर जा रहे थे। यहां के स्थानीय लोग उनकी भाषा नहीं समझ पाते थे, इसलिए गांव वालों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पीटा था। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साधुओं का इलाज कराया गया। इसके बाद ये सभी साधु चले गए थे। इस मामले बुधवार को पुलिस ने खुद केस दर्ज किया है और मामले की गहन जांच जारी है।
घटनाक्रम के अनुसार बीजापुर से पंढरपुर जा रहे चार साधु जत तहसील के लवंगे गांव में रविवार को ठहरे थे। सोमवार को सुबह इन साधुओं ने एक बच्चे को बुलाकर रास्ते के बारे में पूछना शुरू किया। उसी समय गांव वालों को साधुओं पर बच्चा अपहरण करने का शक हो गया। इसी वजह से गांव वालों ने मिलकर साधुओं की पिटाई कर दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts