रेनवाटर हार्वेस्टिंग ही हमारी भावी पीढ़ियों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा -

 जनहित फाउंडेशन ने के एल इंटरनेशनल स्कूल व दीवान पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन 

रठ।आज जनहित फाउंडेशन ने इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज के एल इंटरनेशनल स्कूल और दीवान पब्लिक स्कूल में कार्यशालाओं का आयोजन किया। जनहित फाउंडेशन की टीम अनीता राणा, निपुण कौशिक और अजय कुमार का दोनों स्कूलों में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री नागपाल, समन्वयक, के एल इंटरनेशनल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेट किया और श्री आशिम दुबे, प्रधानाचार्य, दीवान पब्लिक स्कूल ने अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर विद्यालय में उनका स्वागत किया।

निपुण कौशिक, एसोसिएट डायरेक्टर, जनहित फाउंडेशन, जो इन कार्यशालाओं के रिसोर्स पर्सन हैं, बच्चो के साथ संवाद रूप में सत्र किया जिसमें उन्होंने बच्चों को पीने योग्य पानी के स्रोतों, मेरठ की नदियों और उनकी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आगे भूमिगत जल का अति दोहन का भी वर्णन किया और बताया कि कैसे जल स्तर लगातार गिर रहा है और यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। श्री कौशिक ने छात्रों को जल संरक्षण पर आसानी से लागू करने योग्य टिप्स भी दिए।

इसके अलावा, जनहित फाउंडेशन के वरिष्ठ समन्वयक, अजय कुमार ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर छात्रों से बात की और पानी को बचाने और भूमिगत जल को रिचार्ज करने के लिए इसे हमारे जीवनशैली में शामिल करने की बात की।


अंत में अनीता राणा जी ने छात्रों को भूजल योद्धा/ जल प्रहरी बनाया और उन्हें अपने परिवारों, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल पर गहराए संकट को भी बच्चो के सामने रखा और अपनी अगली पीढ़ी के लिए जल को सुनिश्चित करने के लिए वर्षा जल संचयन को अपनाने के लिए कहा। अंत में छात्रों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की दिशा में लगातार सकारात्मक कदम उठाने की शपथ भी दिलाई गई।


कार्यशालाओं का संचालन के एल इंटरनेशनल में सुश्री तन्वी और दीवान पब्लिक स्कूल में सुश्री सोनू वाधवा ने जनहित फाउंडेशन के राहुल बिष्ट एवं मनमोहन सिंह के सहयोग से किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts