मुखबिरी के शक में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
महिलाओं सहित नौ लोग घायल
मेरठ। जिले के जली कोठी में देर रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। मामला मुखबिरी के शक में चल रहे तनाव को लेकर शुरू हुआ। जिसके बाद गुरुवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव हुआ और कांच की बोतलें चलीं। तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर महिलाओं ने जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने तक हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने पर रात में कई थानों की पुलिस घंटाघर पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ा।
देहलीगेट क्षेत्र के जली कोठी निवासी शुएब की अपने पड़ोसी कामिल के साथ तनातनी चल रही थी। पशुओं के अवैध कटान के मामले में शुएब दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। पुलिस के मुताबिक, शुएब को शक है कि पशु कटान के मामले में पड़ोसी कामिल ने मुखबिरी कर उसे पकड़वाता है। इसी वजह से गुरुवार को बवाल हुआ।


No comments:
Post a Comment