गाजियाबाद में नगरपालिका कर्मचारियों ने तहसील दिवस में खुद के ऊपर डाला पेट्रोल डालकर किया आत्यहत्या का प्रयास, मचा हंगामा
गाजियाबाद। लोनी में नगरपालिका कर्मचारियों ने आज तहसील दिवस पर अधिकारियों की जन सुनवाई के दौरान हंगामा किया और एक कर्मचारी ने खुद पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद वहां मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पेट्रोल डालने वाले कर्मचारी को पकड़ा और आग लगाने से रोक लिया।
सीओ लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आज लोनी नगरपालिका के कर्मचारी अपने वेतन भुगतान की मांग को लेकर तहसील दिवस के मौके पर पहुचे थे और बीते कुछ माह का वेतन न मिलने की बात अधिकारियों को बतायी थी। जहां सही से सुनवाई ना होते देख नगर पालिका कर्मचारी भड़क गए और हंगामा किया। नगर निगम कर्मचारियों का वेतन पिछले काफी दिनों से लंबित चल रहा है जिसके चलते उन्होंने पहले भी प्रदर्शन किया था। आज अपनी बात रखने वह तहसील दिवस पर पहुंचे थे पर कोई सही से आश्वासन न मिलने पर कर्मचारी नाराज नजर आए। जिसके बाद एक कर्मचारी ने तेल की बोतल निकाल कर अपने ऊपर डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसको वहां मौजूद लोगों ने और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रोक लिया। प्रशासनिक अधिकारियों और निगम अधिकारियों की वार्ता हुई। पुलिस के अनुसार उनकी बात निगम के अधिकारियों से हुई है उनका वेतन कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है जो कि 1 से 2 दिनों में उनके खातों में पहुंच जाएगा ।


No comments:
Post a Comment