वीरीना फांउडेशन ने घर-घर तिरंगा में वितरित किए 1100 तिरंगे 

 राज्यसभा सांसद की पुत्री ने अभियान चला कर बांटे तिरंगे 

 मेरठ । नारी शक्ति पर कार्य करने वाली वीरीना फांउडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 1100 लोगों को तिरंगा वितरीत कर घरों पर झंडा फहराने का आह्वïावन किया। 




 मेरठ में घर घर तिरंगा वितरण का अभियान के ब्लॉक से आरंभ हुआ। राज्यसभा सांसद कांत कर्दम की पुत्री उपासना सिंह , संस्था के निदेशक  धीरेन्द्र सिंह ,डा यागवेन्द्र सिंह ,अनुज प्रधान , माया देवी, लाखवेन्द्र सिंह, मोहन, राहुल ,अंकित ने पुराना के ब्लॉक, नया के ब्ल्ॉाक ,एच ब्लॉक , शेरगढी, प्रवेश विहार आदि स्थानों पर झंडा वितरित करते हुए राष्टï्रीय ध्वज की जानकारी दी। उपासना सिंह ने बताया तिरंगा देश आन बान व शान है। इसका सभी देशवासियों को सम्मान करना चाहिए है। इस दौरान राष्टï्रीय ध्वज के बीच बने चक्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी । संस्था के निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया पूरा देश ७५ वां स्वाधीनता दिवस बना रहा है। हम सब का कर्त्तव्य बनता है कि अपने घरों पर तिरंगा आवश्य लगाए । उन्होंने देश को आजाद कराने में शहीदों ने अपनी जान तक दांव पर लगा दिया। जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts