परिणय सूत्र में बंधे भगवंत मान व डा. गुरप्रीत कौर
सीएम हाउस में हुए फेरे, अरविंद केजरीवाल रहे मौजूदचंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब के सीएम भगवंत मान का विवाह समारोह शुरू हो गया है। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया है। विवाह कार्यक्रम (आनंद कारज) चंडीगढ़ में चल रहा है। इस मौके पर दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं।
विवाह समारोह कार्यक्रम की सबसे पहली तस्वीर भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि दिन शगना दी आई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने विवाह कार्यक्रम की तस्वीर शेयर की। राघव चड्ढा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह भगवंत मान को मंडप तक ले जा रहे हैं। इसमें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल व अन्य नेता भी दिख रहे हैं।
इससे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव चड्ढा ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह भगवंत मान के साथ हैं। मान दूल्हे की ड्रेस में हैं। राघव चड्ढा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शेयर किया।
कार्यक्रम में गुरप्रीत कौर के पारिवारिक सदस्य व नजदीकी मौजूद हैं। शादी का कार्यक्रम भगवंत मान के आवास पर ही हो रहा है।
No comments:
Post a Comment