मुस्लिम महिलाओं ने लिया तीज का आनन्द

मेरठ। तीज उत्सव मुस्लिम महिलाओं ने भी मनाया। हाथों पर मेहंदी लगाकर पार्क में जाकर उन्होंने झूले का आनन्द लिया। इस उत्सव को मनाने में शास्त्री नगर, जैदी फार्म की मुस्लिम महिलाएं सबसे अधिक थीं। बुढ़ाना गेट, गुदरी बाजार, पटेल नगर की महिलाओं ने भी तीजोत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस संबंध में इलमा अजीम नाम की मुस्लिम महिला ने बताया, त्यौहार भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें पर्व मिलजुल कर मनाने चाहिए, इससे आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इलमा का कहना है, वे हर साल तीज का त्यौहार पार्क में आकर मनाती है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts