हरियाली तीज पर महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल 

 डीजे पर सभी धर्म की महिलओं ने डांस कर उठाया लुफ्त 

 मेरठ। रविवार कोरोना काल दो साल बाद  शहर के पार्काे में हरियाली की छटा दिखाई । इस दौरान बच्चों पार्क , सूरजकुंड पार्क में महिलाओं ने जमकर तीज उत्सव मनाया। तीज महोत्सव में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लेकर  भारतीय संस्कृति को झलक दिखाई । क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग , क्या महिलाए तीज का ऐसा जोश दिखाई रहा था। सांउड की आवाज भी दब कर रह गयी। 



 तीज का मुख्य कार्यक्रम बच्चा पार्क में आयोजित किया गया। सुबह से ही बच्चा पार्क में हरियाली तीज को लेकर महिलाओं का आना आरंभ हो गया। तीज महोत्सव में महिलाओं के साथ उनके बच्चों ने हिस्सा लिया। शाम होने तक लेडिल पार्क में पैर रखने के लिये जगह नहीं मिली । महिलाओं के लिये पार्क मेें बकायदा डीजे लगाया गया था। सावन के गानो व देहाती सांग पर महिलाए जमकर थिरकी। महिलाओं के शोर के आगे सभी शोर धीमे पडते दिखाई दिए। महिलाओं के साथ बच्चों ने तीज उत्सव का जमकर आंनद लिया। तीज महोत्सव में शामिल होने के आयी अधिकतर महिलाओं का कहना था दो साल कोरोना के कारण वह उत्सव नहीं बना पाए थे।



 दो साल ऐसा मौका मिल रहा है। तो ऐसे मौके को क्यों न भुनाया जाए। सूरज कुंड स्थित पार्क में हरियाली तीज पर अलग ही नजारा दिखाई दे रहा था समाज के हर धर्म की महिलाए ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दु महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। मुस्लिम महिलाओं का कहना था भारत एक लोकतान्तिंत्रक देश है।यहां पर सभी त्यौहार धूमधाम से एकता के साथ मनाए जाते है। तभी तो यहां की संस्कृति को अन्य देश भी अपनाने के लिये मजबूर हो रहा है। 

 तीज पर रहा पुलिस का पहरा 

 हरियाली तीज पर पुलिस का जबरदस्त पहरा रहा। लेडिज पार्क व सूरज कुंड पार्क में महिला पुलिस कर्मियों का तैनात किया गया। सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts