भारतीय चौक बॉल फेडरेशन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन

Meerut-आज होटल ब्रोवेरा परतापुर मेरठ में भारतीय चौक बॉल फेडरेशन की आगामी 4 वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी एवं वार्षिक आम सभा का आयोजन  किया गया।

इस आमसभा की अध्यक्षता गोआ चाक बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री गणेश गांवकर ने करी।इस आमसभा में भारत के 15 राज्य संघों के प्रतिनिधि ने भाग लिया।इस आमसभा में पूर्व में निर्धारित एजेंडा एवं चौकबॉल को भारत में लोकप्रिय करने के संबंध में निर्णय लिए गए।इस आम सभा का मुख्य एजेंडा आगामी 4 वर्षों के लिए चौक बाल फेडरेशन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को चयनित करना था। रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में श्री अनु कुमार ने सभी सदस्यों के नामांकनों को प्राप्त किया और अंतिम सूची का निर्धारण किया।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस प्रकार है:-

अध्य्क्ष :आशुतोष भल्ला

वरिष्ठ उपाध्यक्ष:  अजय सिंह

उपाध्यक्ष:  सोहन चौधरी एवं  देवेंद्र त्यागी

महासचिव : डॉ रश्मि विज़

सह सचिव:  प्रदीप चौधरी, सुधाकर राव, ब्रजेश

कोषाध्यक्ष:  अशोक नागर

नव नियुक्त अध्यक्ष आशुतोष भल्ला  ने सर्वप्रथम सीनियर राष्ट्रीय चाकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त माह के अंत में मेरठ में कराने का निश्चय किया है।जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता  उत्तराखंड को करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts