सरधना पालिका द्वारा चलाया गया विशेष सफाई अभियान


सरधना (मेरठ) ईद उल अजहा के मद्देनज़र ईदगाह के आसपास सरधना पालिका की ओर से अध्यक्ष सबीला अंसारी व अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा के आदेश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


कोविड-19 महामारी के 2 साल बाद ईद गाह मैं-ईद उल-अजहा की नमाज़ अदा की जायेगी। महामारी में जो सेवा पालिका अध्यक्ष द्वार कराई गई उसको भुलाया नहीं जा सकता। खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था उस समय कराई गई। अब ईद की तैयारी सरधना पालिका ने शुरु कर दि है। आने वाले सोमवार को ईद उल अजहा का त्यौहार है जिस की नमाज़ ईदगाह में अदा की जायेगी। सरधना नगर पालिका लगातार नगर में साफ़ सफ़ाई को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी के साथ-साथ विभिन जयंती, व त्यौहारो पर लगातार अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी द्वार विषेश सफ़ाई पर ध्यान दिया जाता रहा है। साथ ही ईद के त्यौहार को देखते हुए ईदगाह व सभी मस्जिदों के आसपास नगर पालिका सरधना द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग अध्यक्ष/ईओ  ने मौके पर जा कर सफ़ाई व्यवस्था देखी व  दिशा निर्देश दिए। उसी के साथ नगर के वार्डों में भी सफ़ाई का अभियान चलाकर । सरधना नगरपालिका लगातार नगर मे सफाई अभियान चला रही है, जिसकी प्रशंसा नगर के लोग भी कर रहे हैं और पूर्व महामारी में किए नगर पालिका के कार्यों के साथ वर्तमान पालिका द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यों की प्रशंसा नगर के लोगो द्वार की जा रही है। उसी के साथ पानी की व्यवस्था को भी चेक किया गया ओर सभी कर्मचारियों को कार्य हेतु आवेशक दिशा निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts