मानसून की पहली बारिश ने खोली निगम की पोल, सड़के गलियां हुई लबालब  


मेरठ। मेरठ में आज मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि करीब आधा घंटे तेज हुई बारिश में ही मेरठ महानगर की सड़कें पूरी तरह से लबालब हो गईं और चारों तरफ पानी भर गया। बारिश के चलते सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसून की पहली बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। जिला मेरठ में मानसून की पहली बारिश से शहर से लेकर देहात तक जिला जलमग्न हो गया। शहर की सड़कें दरिया बन गईं और गांव के रास्ते तालाब। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं। बीते दस दिन से मेरठ में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशान कर रखा था। सभी इंद्रदेव से बारिश की प्रार्थना करते नजर आ रहे थे। लेकिन सोमवार की दोपहर से बदले मौसम के बाद आज मंगलवार को अचानक घने बादलों ने मेरठ महानगर  को घेर लिया और मानसून की पहली बारिश इतनी तेज हुई कि देखते ही देखते पूरा महानगर जलमग्न हो गया। महानगर के अलावा गांव देहात में भी भीषण बारिश हुई। मानसून की पहली ही बारिश ने निगम और सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर की नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। मेरठ शहर के सदर बाजार,घंटाघर, हापुड स्टैंड, ब्रहमपुरी,रेलवे रोड,दिल्ली रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गए। 



मुख्य बाजारों और अधिकांश वार्डों में जगह-जगह पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र परतापुर का भी बुरा हाल रहा। इसके चलते पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे स्थानीय लोगों का नुकसान हुआ। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर भी बारिश से बुरा हाल हो गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts