व्यापार संगठन के वरिष्ठ नेता बाबूराम जैन नहीं रहे

बागपत।
व्यापार संगठन के वरिष्ठ नेता बाबूराम जैन पान वाले के निधन पर बडौत के व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अंकुर जैन ने बताया कि बाबूराम जैन बहुत ही सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके हमसे बिछड़ जाने से व्यापार संगठन को जो क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। वह बहुत ही क्रांतिकारी व्यक्ति तथा विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हर सामाजिक गतिविधियों में वह हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे। व्यापार संगठन कोई भी हो सभी में वह परम संरक्षक की भूमिका निभाते थे। वह एक क्रांतिकारी विचारधारा के व्यक्ति थे। व्यापारियों पर जब-जब विपदा आई हो या फिर जितने भी आंदोलन हुए हो वह व्यापारी नेताओं के साथ हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते थे। बचपन से ही वह सुर्खियों में रहते थे। उनके निधन से बडौत के व्यापारियों में शोक की लहर है। सभी ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts