छुल्लक श्री 105 विशंक  सागर व छुल्लक श्री 105 भरत सागर जी महाराज ने किया सरधना में प्रवेश


सरधना (मेरठ) परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी  महाराज के प्रभावक शिष्य छुल्लक श्री 105 विशंक  सागर जी व छुल्लक श्री 105 भरत सागर जी महाराज का सरधना नगर में चौमासा करने हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रात काल से ही जैन समाज के अधिक संख्या में अनेक श्रद्धालु जन मेरठ रोड पर महाराज श्री की अगवानी हेतु इकट्ठा हुए। जहां से उन्हें बैंड बाजे के साथ पुलिस चौकी  देवी मंदिर  पांडू शीला रोड अशोक की लाट से गंज बाजार होते हुए सौरभ सागर सभागार में लाया गया।  जगह जगह पर अनेक श्रद्धालुओं ने महाराज श्री की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में श्री सौरभ सागर सभागार पहुंचकर महाराज श्री ने सभी की मंगलकामना हेतु सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पंकज जैन  राकेश जैन राजकुमार जैन राजीव जैन सौरभ जैन आकाश जैन विजय जैन ऋषभ जैन अभिषेक जैन सुखके  जैन आदेश जैन सुधांशु जैन यश जैन मामचंद जैन संजय जैन दीपक जैन सनी जैन कमल जैन लोकेश जैन आदि अनेक श्रद्धालु जन मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts