सहारनपुर के गुप्ता बन्धु यूएई में गिरफ्तार


सहारनपुर (एजेंसी)।

सहारनपुर के चर्चित गुप्ता बंधुओ पर शिकंजा कस गया है। यूएई पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इंटरपोल ने दोनो गुप्ता बंधुओ के खिलाफ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहे थे। गुप्ता बंधुओ की गिरफ्तारी के बाद खलबली मची हुई है।
मूल रूप से सहारनपुर निवासी कारोबारी गुप्ता बन्धु अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से दोस्ती कर वित्तीय लाभ लेने के आरोप लगे थे। जिसके बाद से ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। दक्षिण अफ्रीका में कार्रवाई के बाद परिवार दुबई में शिफ्ट हो गया था।
मंगलवार को राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को यूएई में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इस बाबत जानकारी दी है। बता दें कि गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी दोस्त हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल वित्तीय लाभ के लिए किया और वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति में भी अपने इस प्रभाव का इस्तेमाल किया। हालांकि गुप्ता बंधुओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
उधर, गुप्ता बंधुओ की गिरफ्तरी के बाद सहारनपुर में भी खलबली मची हुई है। उनके करीबी भी इस मामले को लेकर कुछ नही बता पा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts