मेरठ और पश्चिमी यूपी में हुई बारिश ने गर्मी से दी लोगों को राहत

जनपद के कई इलाकों में हुआ जलभराव
मेरठ। मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों में रात से हो रही बारिश से तापमान में कर्मी आई है। वहीं बारिश और तेज हवा के चलते कई जिलों में बिजली की कटौती के चलते रात अंधेरे में काटनी पड़ी। मेरठ में देर रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। जिसके चलते सुबह तक भी आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी। लोग बिजली विभाग और अधिकारियों को फोन कर थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है।
मेरठ और पश्चिमी उप्र के जिलों के साथ ही एनसीआर में भी बारिश हुई। इससे लोगों केा गर्मी और बढ़ते तापमान से निजात मिली है। आज बारिश के चलते सुबह से मौसम में काफी बदलाव है। हवा और आसमान में छाई काली घटाओं ने मौसम को रूमानी बना दिया है। बारिश से जहां तापमान में कमी आई है। वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। बारिश के चलते मेरठ और आसपास के जिलों के अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री तक गिरा है। मेरठ का तापमान सुबह 6़ बजे 35रू8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वायु सूचकांक मेरठ का 114 तक पहुंच गया है। जो कि एक दिन पहले 300 के पार हो चुका था। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts