नशे में धुत युवकों ने दो दोस्तों पर किया जानलेवा हमला


मेरठ। मेरठ सरधना में शनिवार देर रात सलावा चौकी के पास नशे में धुत कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। जिसमें युवक पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी जिशान पुत्र खुर्शीद अपने दोस्त अशरफ के साथ शनिवार देर रात 10 बजे सलावा चौकी के नजदीक झील पर बैठा था। आरोप है कि तभी शराब के नशे में धुत कुछ युवक आए और दोनों से गाली.गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर.शराबा होने पर हमलावर भाग हो गए। अशरफ ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी आए और उन्होंने ईंट मारकर जिशान को घायल कर दिया।
आरोप है कि उनको झील में फेंकने का भी प्रयास किया। पीड़ितों ने दाढ़ी खींचने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीशान को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। घायल के भाई ने भूरा और दीपक को नामजद करते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दाढ़ी खींचने की बात गलत है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts