गंगानगर में गेल गैस की आपूर्ति पाइप से टकराई जेसीबी,मची भगदड़


grd
मेरठ। रजपुरा से गंगानगर ओ-पाकेट तक डाली जा रही सीवर पाइपलाइन के निर्माण कार्य के चलते  जेसीबी गेल गैस की पाइप से टकरा गई। जिससे गैस की तेज आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई।
मौके पर काम कर रहे एमडीए ठेकेदार के कर्मचारी भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया। गेल गैस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत में जुट गए। लेकिन गंगासागर कालोनी समेत कई स्थानों पर गेल गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे घरों में रसोई का कार्य बाधित हो गया।
रजपुरा तालाब के पास से शुरू होकर ओ-ब्लाक, गंगासागर कालोनी व ओ-ब्लाक होते हुए गंगानगर एक्सटेंशन तक सीवर की पाइपलाइन डाली जा रही है। एमडीए ठेकेदार की जेसीबी सोमवार को गंगासागर कालोनी के सामने सड़क से सटाकर गड्ढे खोद रही थी। प्रत्यक्षदर्शी नितिन चौधरी का कहना है कि कार्य के दौरान जेसीबी गेल गैस की आपूर्ति लाइन से टकरा गई। गैस की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। एमडीए ठेकेदार के कर्मचारी मौके से भाग गए। गेल गैस के कार्यालय में सूचना दी गई। जिसके बाद कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने 50 मीटर दूर लगे गैस चैंबर से आपूर्ति को बंद किया। गेल गैस की आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगासागर कालोनी समेत कई स्थानों पर घरेलू गैस की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे कालोनीवासी परेशान रहे। गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार का कहना है कि मरम्मत की जा रही है। दो से तीन घंटे में गेल गैस आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
जेसीबी से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई गेल गैस की पाइपलाइन में आपूर्ति बंद होने के बाद स्थानीय कालोनी के लोग परेशान हो गए। रसोई में गैस आपूर्ति न पहुंचने पर लोगों ने गढ़ रोड स्थित गेल गैस कार्यालय का नंबर खटखटकाना शुरू कर दिया। कालोनीवासी अरुण तोमर ने बताया कि दोपहर 12 बजे से गेल गैस आपूर्ति ठप है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts