विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले सीएम योगी

 गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण तीर्थ स्थल के विकास जैसा

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी ग्राम पंचायत में कम से कम एक अमृत सरोवर का निर्माण करने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के बाद उन्होंने उसकी रक्षा करने का भी संकल्प लेने को कहा है, जिससे कि पर्यावरण को अनुकूल बनाया जा सके।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में हम सबको अमृत सरोवर बनाने का एक संकल्प दिया है। अगर हम अमृत सरोवर निर्माण के संकल्प से जुड़ पाएंगे तो हमारे गांव ही तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो जाएंगे, अगर ऐसा हुआ तो जल की कभी कमी नहीं होगी। गांव का वो सरोवर जिन पर अवैध कब्जा हो चुका है। ड्रेनेज बन गया है। कूड़ा घर बन गया है। वह अमृत सरोवर के निर्माण की प्रक्रिया के साथ जुड़ पाएंगे। वह अपने गांव के तीर्थस्थल के रूप में विकसित होंगे तो आपके पास कभी भी जल की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि याद रखिए, जल है तो कल है।
सीएम योगी ने इस पावन कार्य को आज से ही प्रारंभ करने को भी कहा है। इसी क्रम में उन्होंने संत कबीर दास के दोहे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। कबीर दास जी ने कहा था कि कार्य को टालने की आदत नहीं होनी चाहिए। जो कार्य कल करना है, उसे आज कर लो और जो आज करना है, उसे अभी कर लो।
मुख्यमंत्री ने संतकबीर नगर के मगहर का दौरा करने के बाद कहा कि कबीर दास जी ने हमेशा रूढि़वादिता का विरोध किया था। काशी में जन्म लेने के बाद उन्हें जीवन के अंतिम समय में मगहर आने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन लोगों ने कहा कि मगहर आने पर नर्क मिलता है, तब उन्होंने कहा कि चलिए, मैं उसी नर्क की तरफ चलता हूं, और मगहर को उन्होंने स्वर्ग बना दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। हमारे संतों, ऋषियों व महापुरुषों ने हमें सदैव पर्यावरण के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts