बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम

 एक माह तक रहेगा ठिकाना

बागपत।हत्या तथा दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अब एक माह की पेरोल पर हैं। खुद को मैसेंजर आफ गाड कहने वाले गुरमीत राम रहीम सिंह अब करीब एक महीने तक बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे। कड़ी सुरक्षा में रोहतक जेल से पहुंचे गुरमीत राम रहीम के आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
रोहतक जेल से एक माह की पेरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह ने बागपत के बरनावा आश्रम में रहने की मांग की थी। बिनौली थाना क्षेत्र के इस आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बागपत में इनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा में आज सुबह गुरमीत राम रहीम सिंह बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचे हैं। वह सुबह जैसे ही आश्रम में पहुंचे तो पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी है।
थाना बिनौली इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि गुरमीत सिंह पेरोल पर डेरा सच्चा आश्रम बरनावा पहुंचे है जिसके बाद आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी है। आश्रम में पहुंचने के बाद उनके अनुयायियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल में लेने के लिए उसके चचेरे भाई चरणजीत और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत लेने पहुंची थी । उन्हीं के साथ गुरमीत राम रहीम जेल से बागपत के लिए रवाना हुआ ।
गुरमीत राम रहीम 6:30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है । बरनावा के आश्रम तक उनके पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लग सकी है। पुलिस बल आश्रम के बाहर ही तैनात है, अंदर गुरमीत राम रहीम सिंह ही गए है। गुरमीत राम रहीम सिंह ने 40 दिन की पैरोल मांगी थी लेकिन 30 दिन की पैरोल ही मंजूर हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts