नुपुर शर्मा को हिरासत में लेने दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस

नई दिल्ली (एजेंसी)।
पैगंबर मोहम्मद पर तथाकथित विवादित टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। नुपुर शर्मा को मुंबई पुलिस हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस को मदद करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की पिधोनी पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची है। नूपुर शर्मा को 25 जून को सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पिधोनी थाने भी बुलाया गया है। मुंबई पुलिस ने रजा अकादमी की शिकायत के आधार पर निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि नूपुर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने भी समन भेजा था। पुलिस ने उन्हें 22 जून को पेश होने के लिए कहा है। मुंब्रा में मोहम्मद गुफरान खान नाम के टीचर ने नूपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके अलावा एक केस ठाणे में भी दर्ज कराया गया है।
इसके अलावा कोलकाता पुलिस ने भी नूपुर शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है।
दिल्ली पुलिस ने भी दर्ज की शिकायत
वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साइबर यूनिट ने भी नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। उनके अलावा नवीन जिंदल, शादाब चौहान और मौलाना मुफ्ती नदीम सहित 9 लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने का मामला दर्ज किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts