मुख्यमंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

देश में गरीबी हटाओ के नारे लगते थेः सीएम योगी
- बोले- पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया

लखनऊ।
केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर लखनऊ भाजपा मुख्यालय में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कार्यों की रिपोर्ट जनता के सामने रखी। 'आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के' कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित 'ब्रोशर' का विमोचन हुआ।
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में भाजपा की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश में विश्वास भरा है। मई 2014 में प्रधानमंत्री ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के अनुरूप केंद्र की सरकार ने बिना भेदभाव के गांवों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों के हितों के लिए कार्य किया।
2014 के पहले देश में सरकार के प्रति एक अविश्वास का वातावरण था। देश के विभिन्न क्षेत्र में अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। अराजकता अपनी पराकाष्ठा की ओर थी। भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका था। गरीबी हटाओ के दशकों से नारे तो लग रहे थे, लेकिन उन्मूलन के लिए कोई ठोस प्रयास 35-40 वर्षों में नहीं दिखे।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए हर चरण का सरलीकरण किया गया। श्रमिक कानूनों में सुधार किए गए। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ के नारे दशकों से देश के अंदर लगते थे, लेकिन गरीबी उन्मूलन के लिए 35-40 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। मगर पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts