कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी तो सपा दंगाइयों का पक्ष लेने वाली : केशव प्रसाद मौर्य
मेरठ। मेरठ पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया तो सपा को दंगाइयों का पक्ष लेने वाली पार्टी करार दिया। मौर्य ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का रहा है। जिस भारत को विकास के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर होना चाहिए था वह कांग्रेस के कारण वह भारत लगातार कमजोर होता रहा। भ्रष्टाचार को संरक्षण देना और जांच एजेंसियों को कार्यवाही करने से रोकना और दोष साबित होने पर आपातका ल जैसे संकट का सामना भी कांग्रेस के कारण ही देश को करना पड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड में 5000 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शेयर होल्डर थे। भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगे हैं। दोनों नेता फिलहाल जमानत पर हैं। वर्तमान में कांग्रेस की स्थिति ऐसी है जैसे चोर की दाढ़ी में तिनका होता है। कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष काफी डरे हुए हैं। दोनों को ईडी के सामने प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखना चाहिए। लेकिन दोनों कांग्रेसी नेता राजनीतिक दबाव बनाकर खुद का बचाव करने में लगे हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। पत्थरबाजों और दंगाइयों को समझ लेना चाहिए कि उनको बचाने के लिए अखिलेश यादव ट्वीट जरूर कर सकते हैं लेकिन कानून की सख्ती से बचाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव को पत्थरबाजों और दंगाइयों की पिटाई जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन यह दिखाई नहीं दे रहा कि किस तरह पत्थरबाज पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब पुलिस पत्थरबाज और दंगाइयों की पिटाई कर रही है तो यह समझ में नहीं आ रहा कि आखिर अखिलेश यादव को क्यों दर्द हो रहा है। प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन की जांच जारी है । जांच में जो भी दोषी मिलेगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment