लिसाड़ी गेट में 60 फूटा पर घर में धमाके से गिरे मकान,कई की मौत की आंशका

 धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक गुंजी, आधा दर्जन थानों की टीम रेस्क्यू आपरेशन  में जुटी 

मेरठ। सोमवार को थाना लिसाड़ीगेट में ६० फू टा रोड पर  दोपहर को एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए।धमाका इतना ज्यादा जबरदस्ता था घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए।हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई । मलबे के नीचे दबे हुए  परिवार के कुछ सदस्य को बाहर निकालने के लिये बचाव कार्य जारी है। 



हादसा सोमवार दोपहर का है  लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में  अचानक ही एक मकान में तेज धमाका हुआ। उसके बाद पूरा मकान धराशाई हो गया। इंतजार के मकान के साथ सरफराज व आदिल का मकान भी गिर गया। मकान के अंदर दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों मकानों में कुछ लोग मबले के नीचे दबे हुए है। हादसे की जानकारी मिलते ही आघा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे के नीचे  दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालने  का प्रयास किया।  आसपास के लोगों की भीड़ मलबा हटाने में जुट गई है।  दमकल की टीम को भी बुला लिया गया है।मलबे ने से दबने से शमीमा नाम की महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने वसीम, जिकरा, शगुफ्ता, उजेर, रोजी, अस्सो को किसी तरह बाहर निकाला। जिन लोगों के मकान धमाके से गिरे है। जिसमें इंतजार, सरफराज, व आदिल शामिल है। बचाव कार्य जारी है। 

 स्थानीय लोगों की मानें तो मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने से मकान गिरे है। पुलिस इस बात की पुष्टिï नहीं कर रहे है। लेकिन छानबीन के दौरान जले हुए पटाखे मिले है। 

 सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि अभी तक जानकारी में आया कि सिलेंडर फटने से धमका हुआ है। हालांकि पटाखे बनने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल मबले में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद धमाके की जांच की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts