भाजपा नेता का भाई बुलंदशहर में लूट डकैती में गिरफ्तार

मेरठ। ​मेरठ निवासी भाजपा नेता का भाई बुलंदशहर में लूट और डकैती के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि भाजपा नेता अजय पासी मेरठ में वार्ड 52 बेगम बाग पटेल नगर मंडल अनुसूचित मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनका छोटा भाई नन्नू पुत्र श्री गणेश निवासी 161 छोटा बेगमबाग है। जो कि लूट चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा था। भाजपा नेता का छोटा भाई नन्नू मेरठ ही नहीं बल्कि  दिल्ली,बुलंदशहर, हापुड़ में कई जगह घटनाओं को अंजाम देता रहा है। देर रात भाजपा नेता के भाई नन्नू को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  इस बारे में जब भाजपा नेता से संपर्क कर बात करने की करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। भाजपा नेता का कहना था कि उनका भाई उनके पास नहीं रहता। वह उनसे अलग रहता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts