आसमान से बरसने लगी आगपारा 41 डिग्री के पार

मेरठ। कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद अचानक से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। तापमान अब 41 के पार चला गया है। पिछले आठ साल में इस बार ४ जून में अब तक शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा।  तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों और एनसीआर में भी तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है।
जून के महीने के शुरुआती दिन से एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मेरठ में तापमान 40 डिग्री के पार तो 2 जून को ही पहुंच चुका था। इस समय वेस्ट के जिलों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पश्चिमी यूपी के जिलों में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मेरठ में मौसम लगातार बदल रहा है। आज शनिवार की सुबह ही शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। तापमान अभी से 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के हरियाणा के जिलों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts