भाजपा नेता पर आधा दर्जन बदमाशों ने बरसाई गोलियां, भागकर बचाई जान
मेरठ। देर रात किठौर में दोस्त के घर कार्यक्रम से अपने घर जा रहे भाजपा पदाधिकारी पर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दुस्साहसिक वारदात में बाइक सवार भाजपा नेता के शरीर में गोली के छर्रे लग गए। हड़बड़ाया भाजपा नेता ने बाइक दौड़ा दी और वापस दोस्त के घर पहुंचा। ग्रामीण पीड़ित के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सीमा विवाद में उलझी किठौर भावनपुर पुलिस के रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। मोके पर पहुँचे सीओ किठौर ने किठौर पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा।
हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र का औरंगाबाद गांव निवासी राजकुमार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं गांव का पूर्व प्रधान हैं। वो गुरुवार रात देर रात बाइक से किठौर के कुली-मानपुर निवासी अपने दोस्त महकार फौजी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कायस्थ बड्ढा-खन्दरावली मार्ग पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे लगभग एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया। हड़बड़ाए भाजपा नेता राजकुमार ने बाइक दौड़ाई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें राजकुमार हाथ और पेट में छर्रे लग गए। मानपुर पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो दर्जनों ग्रामींण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।



No comments:
Post a Comment