दिव्या का राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टिकट पक्का
रेसलिंग ट्रायल में निशा दहिया को दी पटखनी ,सीसीएस में जश्न का माहौलमेरठ। मंगलवार का दिन मेरठ व मुजफ्फरनगर के लिए खुशी भरा आया। जब सीसीएस की छात्रा दिव्या काकरान ने जब राष्ट्रमंडल खेलों के लिये चल रहे ट्रायल में रेलवे की निशा दहिया को पटखनी देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टिकट पक्का कर दिया।
बता दें बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिये लखनऊ में ट्रायल चल रहे है। ट्रांयल में मंसूरपुर के पुरबालियान गांव की बेटी अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान भी भाग ले रही है। दिव्या ने सोमवार को 68 किलोग्राम भार में लखनऊ के भारतीय खेल प्राधिकरण साई में हरियाणा की सोनिका हुड्डा,नैना, राधिका तथा रेलवे की निशा दहिया को हराकर भारतीय टीम में जगह बनायी है। बता दें सीसीएस की इस खिलाड़ी की झोली में स्वर्ण ,रजत व कांस्य कुल मिलाकर 78 पदक है।
बेटी पर गर्व
दिव्या के पिता सूरजवीर का कहना है। उन्हें अपनी बेटी गर्व है। वह 28 जुलाई 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलो में पदक जरूर जीत कर देश का नाम रोशन करेगी। बता दें दिव्या काकरान की 10 अप्रैल को नेशनल बॉडी बिल्डर मेरठ के सचिन प्रताप से सगाई हुई है। दिव्या भी खुद दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है।


No comments:
Post a Comment