सिर में गोली मारकर हत्या करने का आरोपी पुलिस ने दबोचा,एसएसपी ने किया खुलासा
मेरठ। कस्बा परीक्षितगढ़ मे आम के बाग में एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त शव की पहचान इकलास सैफी पुत्र नियाद अहमद निवासी ग्राम कमालपुर थाना मेडिकल जिला मेरठ के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र फतेह खान निवासी ग्राम कमालपुर थाना मेडिकल जनपद मेरठ द्वारा पिता की हत्या के सम्बन्ध में थाना परीक्षितगढ मेरठ पर नामजद अभियुक्त सादिक के विरूद्ध तहरीर दाखिल की गयी। जिसके आधार पर थाना परीक्षितगढ पर एफआईआर दर्ज की गई थी। नामजद अभियुक्त सादिक उपरोक्त को तुरन्त थाना पर लाकर घटना के संबंध मे पूछताछ की गयी तो नामजद अभियुक्त का घटना में संलिप्त होना संदिग्ध प्रतीत हुआ। नामजद अभियुक्त को तुरन्त जेल न भेजकर उक्त घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार घटना को चुनौतीपूर्ण लेते हुए गहराई से छानबीन की गयी और घटना का सफलतापूर्वक अनावरण कर वास्तविक अभियुक्त का पता लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम प्रियांशु उर्फ प्रयाग पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना परीक्षितगढ़ मेरठ है।
एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी व पुलिस अधीक्षक देहात मेरठ व सीओ सदर देहात के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता व संगीनता को मध्येनजर रखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आठ टीमों का गठन किया गया तथा घटना को अजांम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की चुनौती को स्वीकार करते हुए अभियुक्तों की जांच पडताल में जुट गयी। अभियुक्तों की जानकारी हेतु थाना परीक्षितगढ पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किये गये तथा घटनास्थल के आसपास एव घटनास्थल की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर लगे करीब 150 - 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज प्राप्त की गयी तथा प्राप्त फुटेजों का अध्ययन करके व घटनास्थल से बरामद हुयी खाली बीयर के कैन के बार कोड से हत्या की संगीन घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रियांशु उर्फ प्रयाग पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना परीक्षितगढ़ मेरठ तक पहुंचे। आज थाना परीक्षितगढ़ पुलिस अभियुक्त प्रियांशु उर्फ प्रयाग की तलाश हेतु थाना क्षेत्र से मुखबिर खास सूचना पर परीक्षितगढ में आम के पेड़ के पास मृतक इकलास की गोली मारकर हत्या करने वाला प्रियांशु, गांवडा तिराहा पर खड़ा है। इस सूचना पर अभियुक्त प्रियांशु उर्फ प्रयाग को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
07


No comments:
Post a Comment