बुद्धपूर्णिमा पर गंग नहर में नहाने समय डूबे युवक का आज मिला शव

मेरठ। बुद्ध पूर्णिमा पर गंग नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव आज मंगलवार को 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने इसके लिए मना कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
थाना बहसूमा क्षेत्र के रामराज निवासी राज सिंह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए रामराज गंग नहर गया था। वह इस दौरान अचानक गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ गए बच्चे के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। नहर में गहरा पानी था। परिजनों व ग्रामीणों ने शव तलाशने के लिए गोताखोर व मोटर बोट से नहर को खंगालवाया। लेकिन नीरज का कोई सुराग नहीं लगा।
युवक का शव उसी जगह पर तैरता हुआ मिला। जिस जगह पर वह नहर में डूबा था। युवक का शव मिलने की सूचना पर बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts