भदोही में बड़ा हादसा
गंगा में नहा रहे चार युवक डूबे, तीन का मिला शव साड़ी फेंककर माँ-बेटी ने बचाई दो की जान
गोपीगंज के कवलापुर गाँव के हैं डूबने वाले सभी युवक
भदोही (प्रभुनाथ शुक्ला)।
भदोही में रविवार की सुबह तक़रीबन आठ बजे गोपीगंज कोतवाली के बिहारोजपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान चार युवक गंगा में डूब गए। तीन बच्चे एक ही परिवार के बताए गए हैं। पुलिस प्रशासन एवं गोताखोरों की मदद से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि वाराणसी से पहुंची एनडीआरएफ की टीम डूबे एक युवक की तलाश में में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। गंगा में डूबे प्रवेश, लकी और अंकित चौबे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि प्रभात की खोज जारी है। खबर लिखे जाने तक प्रभात की तलाश जारी है।
भदोही पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के अनुसार गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर गाँव के तक़रीबन आठ से दस बच्चे बिहारोजपुर गंगा घाट पर रविवार की सुबह स्नान करने गए थे। इसी दौरान छह बच्चे स्नान के दौरान गंगा में डूबने लगे। घाट पर मौजद लोगों की तरफ शोर मचाने पर गंगा में डूब रहे आशीष (19) और एक अन्य को एक माँ और बेटी ने साड़ी फेंक कर बचाया, लेकिन एक ही परिवार के प्रभात (24) पुत्र त्रिपुरारी मिश्र, प्रवेश (22) पुत्र अवधबिहारी मिश्र, लकी (15) पुत्र बृजबिहारी, और अंकित चौबे (21) पुत्र विद्याधर चौबे गहरे पानी में डूब गए। प्रभात, लकी और विक्की एक ही परिवार के चचेरे भाई हैं।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य के लिए वाराणसी से फ्लड पीएसी एवं एनडीआरएफ बुलाया गया है। गंगा में डूबे चार बच्चों में तीन का शव बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक की तलाश अभी जारी है।
--------------
बाक्स--------------
--------------
जांबाज मां-बेटी ने बचाई दो की जान
भदोही। इस पूरे घटनाक्रम में बिहरोजपुर की जांबाज मां गौतम मिश्रा और उनकी बेटी शिवा ने दो युवकों की जान बचा कर माँ-बेटी ने बड़ी दिलेरी का परिचय दिया है। स्नान के दौरान तकरीबन 6 बच्चे गंगा में डूबने लगे। अपने साथियों को डूबते देख सभी युवक शोर मचाने लगे। इस दौरान घाट पर बिहरोजपुर निवासी गौतम मिश्रा और उनकी बेटी शिवा स्नान कर रहीं थीं। गौतम मिश्रा ने समय न गंवाते हुए पानी में अपनी साड़ी डालकर डूब रहे युवकों से उसे पकड़ने के लिए कहा। इस दौरान आशीष और एक अन्य युवक ने साड़ी पकड़ लिया जिसके बाद गौतम मिश्रा और उनकी बेटी शिवा उन युवकों को खींचकर गंगा से बाहर निकाल लायी। जांबाज गौतम मिश्रा और उनकी बेटी शिवा की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

No comments:
Post a Comment