राजीव कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार

नई दिल्ली (एजेंसी)।
राजीव कुमार ने आज देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्य करेंगे।
बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों ही राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। इसी के साथ राजीव कुमार ने सुशील चंद्रा की जगह ले ली है जिन्होंने पिछले पांच विधानसभा चुनाव समेत कई चुनाव संपन्न करवाए थे। राजीव कुमार चुनाव आयुक्त भी रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। राजीव कुमार बिहार-झारखंड कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रह चुके हैं। वे फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts