देश में घटे नए कोरोना केस

बीते 24 घंटे में 2288 ताजा मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)।
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इस दौरान 2288 नए केस मिले वहीं 3044 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस 766 घटकर 19637 हो गए हैं।
सोमवार को बीते 24 घंटे में देश में 3207 नए केस मिले थे, जबकि 29 मौतें हुई थीं। मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3044 लोग महामारी से उबर गए। दैनिक सकारात्मकता दर 0.47 फीसदी है। 10 और लोगों की मौत के कारण देश में कुल मृतक संख्या 5,24,103 हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 4,31,07,689 हो गई है।
कुल संक्रमित संख्या में सक्रिय केस को देखें तो यह 0.05 फीसदी है। वहीं, देश का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.74 है। साप्ताहिक पॉजिविटी दर 0.79 फीसदी है तो कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,63,949 लोग महामारी से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग के तहत टीकाकरण जारी है। अब तक 190.50 खुराक दी जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts